फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह को रिमांड पर मेरठ ला सकती है एटीएस और पंजाब पुलिस

Tue, 02 Jun 2020 10:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खालिस्तान समर्थक आतंकी तीरथ सिंह को एटीएस और पंजाब पुलिस चार दिन की रिमांड के दौरान मेरठ भी ला सकती है। तीरथ सिंह सोतीगंज स्थित ऑटो मोबाइल शॉप पर काम करता था। इस दौरान उसका किस-किस से संपर्क हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन


एटीएस और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में थापर नगर से खालिस्तान समर्थक आतंकी तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान तीरथ सिंह ने बताया कि फेसबुक मैसेंजर के जरिए उसकी बात यूके में रहने वाले गुरुशरणबीर सिंह से हुई थी। खालिस्तान समर्थक के रूप में तीरथ सिंह से काम कराया जा रहा था। इसके एवज में उसके अकाउंट में पैसे का लेन देन भी होना बताया गया है। तीरथ सिंह को अदालत ने पंजाब पुलिस को चार दिन के रिमांड पर दिया है।

यह भी पढ़ें: बसपा सांसद मलूक नागर के 'गुमशुदा के पोस्टर' शहर में जगह-जगह दीवारों पर चस्पा
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रिमांड के दौरान तीरथ सिंह को मेरठ भी लाया जा सकता है। तीरथ सिंह सोतीगंज स्थित एक ऑटोमोबाइल की दुकान पर काम करता था। इस दौरान खालिस्तान समर्थक के रूप में वह किस-किस से मिला, इसकी जांच भी एटीएस और पंजाब पुलिस कर रही है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। मेरठ पुलिस से भी तीरथ सिंह की जानकारी ली गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें