लोहियानगर थाना पुलिस ने काजीपुर में हिस्ट्रीशीटर सागर भारती की तलाश में दिल्ली में डेरा डाल रखा है। उसके ही मकान में हनी ट्रैप में रंगदारी वसूलने का खेल चल रहा था। पुलिस का कहना है कि सागर के पकड़े जाने पर पूरे गिरोह का खुलासा होगा।
आरोपियों ने सोमवार को हापुड़ के पिलखुवा निवासी पशु व्यापारी शानू को हनी ट्रैप में फंसाकर बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की फिरौती मागी थी। पुलिस ने मकान पर छापा मारकर सरधना के गांव पालीखेड़ा निवासी युवती शशि उर्फ सीमा और उसके भाई अंकित को मौके से पकड़ा था जबकि सागर भारती और उसके दो साथी भाग गए थे।
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सागर भारती और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सागर भारती पर सात मुकदमे हैं। वह लोहियानगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह ही इस गिरोह का चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीम लगी हैं। लॉकेेशन के आधार पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली गई है।