फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित भूरा के नाम से धमकी देने वालों के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित भूरा के नाम से धमकी देने वालों के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस कुख्यात अमित भूरा के नाम से धमकी देने वालों के करीब पहुंच गई है। उसने दिल्ली निवासी गाड़ी मालिक को तलाश लिया है। गाड़ी उसके ड्राइवर के पास थी। अब पुलिस उसकी तलाश में है।
विज्ञापन

सुभारती मेडिकल कॉलेज में तीन दिन पहले सफेद रंग की गाड़ी में सवार दो युवकों ने मेडिकल स्टोर नहीं देने पर धमकी दी थी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में धमकी भरी दो चिट्ठी दीं। एक चिट्ठी में मानसी आनंद का भी जिक्र किया है। आरोपियों की गाड़ी लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि गाड़ी दिल्ली निवासी व्यापारी की है। जिन्होंने गाड़ी ओला कंपनी में लगाई हुई थी। उसने बताया कि गाड़ी उनके ड्राइवर के पास है। उसका नाम एवं पता भी पुलिस को बता दिया है। पुलिस अब ड्राइवर की तलाश में है। वहीं, सीओ सरधना जितेंद्र सरगम का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने किसके कहने पर सुभारती मेडिकल कॉलेज में चिट्ठी दी। इसका पता लगाया जाएगा। धमकी भरी चिट्ठी कुख्यात अमित भूरा के नाम से है। वह पंजाब जेल में बंद है। ड्राइवर ने गाड़ी किसी को दी या नहीं एक-दो दिन में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें