फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस वसूली में व्यस्त और अपराधी कर रहे वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में किसान की हत्या का मामला
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, वसूली करने वाले दरोगाओं पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। कोविंद्र की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परीक्षितगढ़ क्षेत्र में बदमाशों के लिए सुरक्षित माहौल है। बदमाश एक के बाद एक चोरी व हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस बदमाशों के आगे बेबस नजर आ रही है। इस क्षेत्र के हलका इंचार्ज एसआई सतेंद्र और प्रशिक्षु दरोगा शिवम पर पटाखों के नाम पर अवैध वसूली करने पर गोविंदपुरी गांव में पिछले माह जमकर हंगामा हुआ था। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में आरोपी दरोगाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

क्षेत्र में लगातार हो रही नलकूपों से चोरी
डेढ माह से थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव अमीनाबाद उर्फ बड़ा गांव, गोविंदपुरी, रहदरा, पसवाड़ा, कुआंखेड़ा आदि गांवों में कई किसानों के नलकूपों से मोटर, स्टार्टर और केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ज्यादातर मामलों में कार्रवाई की बजाय पीड़ित किसानों को टरका देती है। इसकी वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नलकूपों पर चोरी की लगातार घटनाओं के बाद भी गश्त और चेकिंग करने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस की इस कार्यशैली के कारण ही क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों के आरोपों पर स्थानीय पुलिसकर्मी चुप्पी साधे रही। बाद मेें अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें