- खाना खाकर लौटते समय कार से मारी थी टक्कर, बोतल से भी किया था हमला
-पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में किया पेश, मिली जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर आरएएफ कट के पास रविवार रात खाना खाना वापस लौट रहे ऋषिनगर निवासी रवि रस्तोगी व उनकी पत्नी पर हमला कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व यक्ष एप की मदद से आरोपियों को कुछ ही देर में पकड़ लिया था। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों खतौली निवासी सुभान, शादाब व सादिक उर्फ अईय्या को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया। यहां से तीनों आरोपियों को जमानत मिल गई।
बागपत रोड की ऋषिनगर कॉलोनी निवासी रवि रस्तोगी ने रविवार को पुलिस को बताया था कि वह रात के समय अपनी पत्नी के साथ दोआब विलास में खाना खाने के लिए गए थे। दोनों कार से वापस खाना खाने के बाद वापस आ रहे थे। हाईवे स्थित दोआब विलास के सामने दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद पीड़ित ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया था। आरोप था कि आरोपी सुभान, शादाब व सादिक उर्फ अईय्या ने उनके ऊपर शराब की बोतल से हमला कर दिया था। पीड़ित परिवार बचकर भागा था। आरोपियों ने उनकी कार पर शराब की बोतल से फेंक दी थी। इससे उनकी क्षतिग्रस्त भी हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि कार मुड़ने के दौरान पक्षों में कहासुनी हुई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि रात के समय हाईवे व आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। वहीं पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी।-