फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में हिंसा की साजिश रचने वाले पीएफआई के सदस्य मुफ्ती शहजाद को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी

Sat, 06 Jun 2020 03:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में हिंसा की साजिश रचने वाले पीएफआई के सदस्य मुफ्ती शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। एटीएस नोएडा की टीम ने उसे मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसके बाद एटीएस की टीम ने आरोपी को नौचंदी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी को एटीएस के पास से मेरठ ले आई है और पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन


20 दिसंबर 2019 को मेरठ में हजारों की संख्या में बवालियों ने सड़कों पर उतरकर पुलिस के सामने उपद्रव मचाया था। पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। लिसाड़ी गेट में तीन जगह और नौचंदी में दो जगहों पर पुलिस को घेरकर गोलीबारी की गई थी। इस्लामाबाद चौकी को भी बवालियों ने आग के हवाले कर दिया था। 35 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को एक दुकान में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। रैपिड एक्शन फोर्स के एक सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुए थे। इस हिंसा में डीएम और एसएसपी को बलवाइयों के सामने जूझना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें: बीकॉम पास युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर धोखा... बेरहम शाकिब ने किए थे शरीर के दो टुकड़े, खौफनाक है कहानी
विज्ञापन


पुलिस और खुफिया विभाग की जांच में सामने आया कि मेरठ में 20 दिसंबर को हुई हिंसा के मामले में पीएफआई ने फंडिंग की। पीएफआई से जुड़े लोगों के बैंक खातों की जांच भी हुई। हिंसा की साजिश रचने में पीएफआई के सदस्य मुफ्ती शहजाद उर्फ मोहम्मद शहजाद पुत्र मोहम्मद उमर निवासी गांव नेकपुर थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एटीएस, एसटीएफ के अलावा मेरठ और गाजियाबाद की पुलिस लगी हुई थी।
विज्ञापन


वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि मुफ्ती शहजाद शास्त्रीनगर स्थित पीएफआई के कार्यालय में आता जाता था। उसने शहर के अलावा देहात के कई इलाकों में हिंसा की साजिश रचते हुए पोस्टर और पंपलेट बांटे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें