फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व पार्षद को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर थाना बाजार पुलिस ने घरेलू गैस कालाबाजारी की सूचना पर नगर निगम के वार्ड 68 के पूर्व पार्षद अकरम को हिरासत में लिया। अकरम घरेलू गैस का हॉकर भी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बावजूद उसके खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच के लिए आपूर्ति विभाग को रिपोर्ट भेजी है। आपूर्ति विभाग की जांच के बाद इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। सदर बाजार रेलवे सड़क पर कुछ लोगों ने अकरम के खिलाफ घरेलू गैस कालाबाजारी की शिकायत दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने अकरम को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। अकरम ने बताया कि वह कालाबाजारी नहीं करता, बल्कि हॉकर का काम करता है। वह कंकरखेड़ा की एक गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर लेकर आता है।
पुलिस को उसके पास से कई गैस कनेक्शन की पासबुक और पर्चियां मिलीं। अकरम ने स्पष्ट किया कि ये पासबुक और पर्चियां उपभोक्ताओं की हैं। उसने यह भी बताया कि वह खिलौनों की दुकान भी चलाता है। सीओ नवीना शुक्ला ने जानकारी दी कि फिलहाल अकरम के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई हुई है। आपूर्ति विभाग इस मामले की विस्तृत जांच करेगा और उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें