इससे पहले आरोपी मौलवी जुबैर ने एसपी ऑफिस पर बताया कि उसकी दूध की डेयरी है। छह माह से महिला पुलिसकर्मी डेयरी पर दूध लेने आती थी। उसकी पत्नी से पुलिसकर्मी की अच्छी जान पहचान हो गई थी। महिला पुलिसकर्मी ने उससे बेटी की शादी करने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की थी। उसने रुपये देने से मना कर दिया था। थोड़े दिन बाद महिला पुलिसकर्मी ने उससे मकान खरीदने को कहा और उनका 27 लाख रुपये में सौदा हो गया। मौलवी ने आरोप लगाया कि महिला ने 27 लाख रुपये के फर्जी चेक दिए। मकान का बैनामा नहीं किया। इसके बाद से महिला दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगी। जैसे ही जुबैर को कोतवाली ले जाया गया तो वहां मौलवी ने पुलिस के सामने घटना को स्वीकार कर लिया और कहा कि उसने तीन-चार बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
गुमनाम चिट्ठी से विवादों में आया था जुबैर
दुष्कर्म का आरोपी मौलवी जुबैर सहारनपुर जिले के धनवा गांव का रहने वाला है। चार माह पहले एसपी को भेजे गए गुमनाम पत्र में मौलवी के पास आतंकी गतिविधियों और आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगा था, लेकिन पुलिस जांच में आरोप झूठे निकले था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/