फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार: 23 साल की 'डॉन’ चला रही थी चोर गैंग, तेरह लाख की टोंटियां व तमंचे बरामद

Mon, 11 Mar 2019 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में 23 साल की युवती चोरों का गैंग चला रही थी। पुलिस ने एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्रहम्पुरी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के शोरूम में हुई चोरी के बाद पुलिस को इस गैंग की भनक लगी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस चोर गैंग की सरगना तक पहुंच गई। 
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिल्ली रोड स्थित ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हीराज बाथ गैलरी में पांच मार्च की रात हार्डवेयर का करीब 13 लाख रुपये सामान चोरी हुआ था।

चोरों ने खाली प्लॉट की दीवार फांदकर शोरूम में पहले कुंबल किया। जिसके बाद अंदर की साइड प्लाई को आरी से काट दिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवती और दो युवक चोरी करते हुए कैद हो गये थे। जिसके बाद चोरी का केस दर्ज किया गया था।

शनिवार रात इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा ने मंडी गेट के सामने मुखबिर की सूचना पर स्कूटी सवार एक युवती और दो युवकों को रोका तो पता चला कि स्कूटी चोरी की है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों गिरोह बनाकर चोरी करते हैं। कई शोरूम, दुकानों और बंद मकानों को खंगाल चुके हैं।

पकड़े गए आरोपी सोनू निवासी मेवला थाना टीपीनगर, राहुल निवासी नई बस्ती भीमनगर टीपीनगर और प्रिया उर्फ गंगोत्री निवासी ब्रह्मपुरी हैं। तीनों की निशानदेही पर कबाड़ी इमरान निवासी अलीबाग लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर शोरूम से चोरी की गईं करीब 13 लाख कीमत की टोंटियां और दो तमंचे बरामद किए गए।
विज्ञापन

लाखों का माल किलो के भाव 
पुलिस ने बताया कि चोरी के इन आरोपियों पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। राहुल और प्रिया दो सप्ताह पहले ही रुड़की में चोरी के मामले में जेल से छूटे हैं। उसके बाद फिर चोरी की। तीनों ने 13 लाख की महंगी टोंटियां और अन्य सामान चोरी किया। लेकिन कबाड़ी इमरान को वजन के हिसाब से बेचा। 45 किलो वजन की टोंटी 300 रुपये किलो के हिसाब से मात्र 13500 में बेच दीं। राहुल प्लंबर का भी काम कर चुका है, जिससे पता है कि टोंटी कैसे उतारनी है।

21 हजार रुपये शहीदों के आश्रितों को
शोरूम के मालिक दीपक बंसल ने एसपी सिटी के सामने इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा और उनकी टीम को 21 हजार रुपये से सम्मानित किया। तीन ब्रांडेड कंपनी की टोंटियां चोरी हुई थी। एक टोंटी की कीमत 45 हजार रुपये तक की है।

इंस्पेक्टर ने एसपी सिटी के सामने ही सम्मान में मिली धनराशि को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के आश्रितों को देने की बात कही। शहीद राहत कोष में जिला प्रशासन के माध्यम से यह राशि भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें