फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी न होने से था परेशान, फिर फर्जी दरोगा बन दिखाने लगा वर्दी का रौब, अब खुल गई पोल

Fri, 11 Oct 2019 07:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
पकड़ा गया फर्जी दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली जिले में चेकिंग के दौरान दरोगा की वर्दी में पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि बेरोजगार होने के कारण युवक का रिश्ता नहीं आ रहा था। शादी कराने के लिए वह रिश्तेदारियों और परिचितों को दरोगा बताकर रौब गालिब करता था।

विज्ञापन


गुरुवार शाम को पुलिस ने बुटराड़ा बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को दरोगा की वर्दी में पकड़ा था। पूछताछ में उसने अपना नाम यश कुमार निवासी गांव मुंडभर थाना भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर बताया। थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि युवक से तैनाती के बारे में पूछा तो उसने खुद को बागपत जिले में छपरौली चुंगी तो कभी बेहट थाने में तैनाती बताई। आरोपी ने 2015 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती और बाद में प्रमोशन होने पर दरोगा होना बताया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि बार-बार बयान बदलने के कारण उस पर शक गहरा होता चला गया। इसके बाद आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ग्रेजुएट होने के बाद भी बेरोजगार है। बेरोजगारी के कारण उसका रिश्ता नहीं हो पा रहा था। इस कारण उसने पुलिस की वर्दी, बैज आदि खरीद लिए थे और अनजान शादियों में आने-जाने के दौरान मेल-जोल बनाता रहता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फर्जी 'मैडम' की खुली पोल, पहले पुलिस अफसरों को फंसा लेती थी अपने जाल में, फिर ऐसे करती थी बड़ा खेल

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पुलिस की वर्दी, शूज, बेल्ट, दो स्टार, नेम प्लेट और बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

रौब गालिब करने को कई थानों में खिंचवाई फोटो
आरोपी ने परिचितों और रिश्तेदारों पर रौब गालिब करने के लिए कई थानों में फोटो खिंचवा रखी थी, ताकि उस पर किसी को शक न हो, लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस से उलझना युवक को महंगा पड़ गया और वह पकड़ में आ गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें