फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत नजारा! मछली के पेट पर लिखा 'अल्लाह', देखने वालों की लगी भीड़, कीमत लगाई छह लाख

Fri, 11 Oct 2019 04:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मछली पर लिखा अल्लाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में इन दिनों एक अद्भुत मछली चर्चा का विषय बनी हुई है। दूर- दूर से लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। यहां तक कि लोग इस मछली को छह लाख रुपये में भी लेने को तैयार हैं।

विज्ञापन


कैराना थाना क्षेत्र में कस्बे के मोहल्ला ऑल कला निवासी बेकरी का काम करने वाले सईद अहमद के घर पल रही एक मछली चर्चा का विषय बनी हुई है। सईद अहमद के बेटे शबाब अहमद ने बताया कि उसे मछली पालने का शौक है और आठ महीने पहले वह दिल्ली से एक्वेरियम में पालने के लिए मछली के बच्चे लेकर आया था। एक मछली बड़ी होनी शुरू हुई तो उसके पेट पर उर्दू भाषा में साफ-साफ अल्लाह लिखा नजर आने लगा। 

इसके बाद यह बात लोगों के बीच तेजी के साथ फैल गई। मछली के पेट पर अल्लाह लिखे जाने की खबर मिलने पर शामली निवासी हाजी राशिद खान भी अहमद के घर पहुंच गए और पांच लाख में मछली खरीदने की बात रखी। लेकिन अहमद का कहना है कि हम इसे अच्छी कीमत में बेचेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: उत्खनन में दिखीं प्राचीन कब्रगाह की दीवारें, देखिए ये 7 अद्भुत तस्वीरें

विज्ञापन

उधर, छपरोली निवासी इस्लाम ने मछली के साढ़े पांच लाख तो वहीं रुड़की निवासी खुर्शीद ने छह लाख रुपये लगा दिए हैं। लेकिन उसने कहा कि अल्लाह लिखी मछली कुदरत का करिश्मा है।

बता दें कि अहमद ने इस मछली के साथ एक्वेरियम में 10 अन्य मछलियों को भी रखा है। इस अनोखी मछली से अन्य मछलियां काफी छोटी हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें