फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गोकश पकड़ा, भीड़ ने धक्का मुक्की कर छुड़ाया, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गोविंदपुरी गांव में शनिवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर गोकशी के आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी पक्ष की महिला सहित सैकड़ों लोगों ने पुलिस का घेराव कर आरोपी को छुड़ा लिया। मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खरखौदा थाना अध्यक्ष मनीष बिष्ट ने बताया कि गोविंदपुरी निवासी साबू पुत्र कासम अली पर गोकशी सहित कई मामले दर्ज हैं। साबू हत्या के मामले में भी वांछित है। शनिवार रात पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने साबू को मकान से दबोच लिया। इस दौरान साबू पक्ष की महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा कर लिया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस से धक्का मुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस लौट गई। कुछ देर बाद पुलिस ने फोर्स के साथ फिर से दबिश दी, लेकिन तब तक आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गए। पुलिस ने साबू, समीना, असरफ, रिफाकत, पन्नू, रेशमा, इंतजार, अरमान, नजाकत, रियासत, फसाना, असफाक और सादाब निवासी गोविंदपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें