फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने गैंगस्टर तुषार को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर में वांछित आरोपी सुपरटेक थाना पल्लवपुरम निवासी तुषार उर्फ दीपू को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मेरठ के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, गौतमबुद्धनगर और बागपत में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि पुलिस को काफी समय से गैंगस्टर तुषार की तलाश थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन आरोपी भागा हुआ था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना नौचंदी में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा नौचंदी थाने में ही शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-24 गौतमबुद्धनगर, सिंघावली अहीर बागपत, पंजाबी बाग दिल्ली, साउथ रोहिणी दिल्ली और विवेक विहार दिल्ली में भी मुकदमे दर्ज हैं। गुरुग्राम के खेरकीदौला थाने में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज बताया गया है। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें