फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाहन की टक्कर से दो मवेशियों की मौत, घटनास्थल पर नहीं मिले कांच के टुकडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे किसी वाहन की टक्कर से दो मवेशियों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों मवेशी सड़क पर मरे पड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचआईए के कर्मचारियों ने मृत मवेशियों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे में वाहन की टक्कर से मवेशियों की मौत होने की आशंका है, लेकिन घटनास्थल पर वाहन की टूट-फूट से संबंधित शीशे या कांच के टुकड़े नहीं मिलने से मामला कुछ रहस्यमय बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि हादसे में मरे मवेशियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें