सरधना के जुल्हैड़ा गांव निवासी संदीप त्यागी की हत्या का मुख्य आरोपी शौकीन।
- फोटो : SARDANA
सरधना। क्षेत्र के जुल्हैड़ा गांव निवासी संदीप त्यागी की हत्या में दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले संदीप को अमरूद में नशीला पदार्थ खिलाया। बेहोश होने पर सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक जुल्हैड़ा गांव निवासी संदीप त्यागी ने गांव के ही शौकीन को ढाई लाख रुपये उधार दिए हुए थे। समय बीतने पर संदीप रुपये वापस करने का तगादा करता था। जिससे आरोपी शौकीन परेशान था। रुपये वापस न करने पड़ें। इसके लिए शौकीन ने साजिद के साथ मिलकर संदीप की हत्या की योजना बनाई। उसने बुधवार को फोन कर संदीप को घर बुलाया। उसने अमरूद में संदीप को नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दी। जिसमें संदीप बेहोश हो गया। आरोपियों की माने तो उसे बेहोश संदीप के सिर में डंडे से वार कर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को कालंद रोड पर सड़क किनारे फैंक दिया। जिससे पुलिस को यह दुर्घटना प्रतीत हो। पुलिस घटना में संदीप के परिजनों से पूछताछ के बाद शौकीन पुत्र शब्बीर तक पहुंची। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल किया। वहीं पुलिस ने उसके साथी साजिद पुत्र बाबू निवासी पीर वाली बस्ती, जुल्हैड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर संदीप की बाइक, डंडा व नशीली गोलियों का खाली पत्ता भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शौकीन सरधना सीएचसी पर संविदा पर लैब टेक्टनीशियन है। वहीं, साजिद गाड़ी चलाता है।उसी की गाड़ी से दोनों ने शव को कालंद रोड पर फैंका। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने उसके निलंबन की कार्रवाई के लिये लिखते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी हैं।