फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी, बाइक सीज करने पर पुलिस से की थी अभद्रता

Mon, 18 Nov 2019 07:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बाइक सीज करने के बाद लोगों ने किया था हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत शहर की बाजार चौकी पर पांच दिन पूर्व सभासद पति की बाइक सीज करने के मामले में पुलिस से अभद्रता करने वाले सभासद पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। पुलिस द्वारा उनकी ठेकेदारी का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए भी डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद वार्ड नौ की सभासद रेणू के पति आशुतोष टंडन 14 नवंबर को अपने भाई के साथ बाइक पर बाजार जा रहे थे। बाजार चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोककर उनसे कागजात मांगे तो वे पुलिस से उलझ गए। बाद में वहां काफी हंगामा हुआ था और चेयरमैन अमित राणा ने कोतवाली के बाहर कूड़ा ड़ालने तक की धमकी दे डाली थी। 

यह भी पढ़ें: दरोगा को चालान काटना पड़ा भारी, वकीलों ने छीनी चाबियां, फिर निकाली बाइकों की हवा, जमकर हंगामा
विज्ञापन


इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और बाजार चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस से बदसलूकी करने की धाराओं में सभासद पति आशुतोष टंडन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। तभी से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। लेकिन वह अब तक पुलिस की पहुंच से दूर है। 
विज्ञापन


इस मामले में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि वह नगर पालिका में ठेकेदारी भी करता है। अब डीएम को ठेकेदारी का लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट भेजी जा रही है। वह भी निरस्त कराया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें