फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस एंटी रोमियो अभियान के तहत लोहियानगर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक निजी स्कूल के पास रास्ते में एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां और अश्लील इशारे कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर युवक मौके से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक शुभम निवासी जाहिदपुर को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक काफी समय से महिलाओं व युवतियों को परेशान करता था। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता था। पुलिस युवक को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें