संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी हुसैन उर्फ बाबू को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया।
आरोपी हुसैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर 17 अक्तूबर की रात युवक बासित पर कई राउंड फायरिंग की थी। बासित गोली लगने से बाल-बाल बचा था। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। 17 अक्तूबर की रात जब वह अपने भाई के साथ घर लौट रहा था, तब न्यू इस्लामनगर में नफीस, फरदीन और अन्य साथियों ने उसे रोका। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।