अब पुलिस ने पूरे मामले की जांच खुद करने के साथ एसटीएफ को भी सौंपी है। एसटीएफ की ओर से इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस बीच, पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए ये अपेक्षा की है कि वे देवबंद में हत्या के दिन मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान करें। इसके संबंध में जानकारी देने के लिए पुलिस ने मोबाइल नंबरों को जारी किया है।
एसएसपी दिनेश कुमार पी की ओर से बाइक सवारों के चेहरे की पहचान करने पर 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ देवबंद, सीओ नकुड और प्रभारी निरीक्षक देवबंद कोतवाली का नंबर सार्वजनिक कर सूचना देने की अपील जन सामान्य से की है।