मवाना। शाम के समय नगर पालिका व पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। इसमें सड़क किनारे खड़ी 15 बाइक और कार के चालान किए गए। इसके अलावा ठेली वालों को पीछे कराया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या रहती है। इससे लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व नगर पालिका से जाम से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। पुलिस और नगर पालिका कभी कभी अभियान चलाकर इतिश्री कर लेते हैं। इससे कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटता है और अभियान समाप्त होते ही फिर से यथा स्थिति हो जाती है। रविवार की शाम को नगर पालिका परिषद ने पुलिस के साथ मुख्य मार्ग पर थाना से फलावदा चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ और चेकिंग अभियान चलाया।चेतावनी दी गई कि दो दिन में सभी दुकानदार और ठेली वाले फुटपाथ को खाली कर दें अन्यथा नहीं तो कार्यवाही की जाएगी और नगर पालिका द्वारा टीम ने फुटपाथ से सामान जब्त कर लिया जाएगा ।