मेरठ..कंवलजीत..मानसरोवर स्थित सचिन सिरोही के आवास पर उनके परिवार से मिलने पहुंचे नर्सिम्हानंद म
मेरठ। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के जेल जाने के बाद उनके परिजनों से मिलने के लिए डासना शिवशक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद महाराज रविवार को यहां उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन सचिन सिरोही के खिलाफ अत्याचार कर रहा है। हिंदुओं की आवाज उठाने पर जेल भेजा जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी को संज्ञान लेने की जरूरत है। यही हाल रहा तो वह खुद और सचिन सिरोही भी हिंदुओं की आवाज उठाना छोड़ देंगे।
दरअसल, सचिन सिरोही और उनके साथी संजय सभरवाल ने कैंट रेलवे स्टेशन पर बनी मस्जिद को अवैध बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। दोनों ने मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था। सदर बाजार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। अब दोनों 15 दिन से जेल में हैं।
इसी मामले में यति नरसिंहानंद रविवार को सचिन सिरोही के मानसरोवर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि दूसरे समुदाय के लोग हिंदू समाज की बहन-बेटियों के साथ गलत काम कर रहे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सचिन सिरोही पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। इस दौरान सचिन की पत्नी वर्षा सिरोही, मां आदेश सिरोही, भाजपा नेता पंडित बाल किशन राय, चहन सिंह बालियान सहित अन्य मौजूद रहे।