संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। नगर के संवेदनशील इलाकों में आला अधिकारियों की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय शामिल थे।
फ्लैग मार्च हापुड़ अड्डा, लिसाड़ी गेट समेत कई क्षेत्रों से गुजरा।अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने व्यापारियों और धर्मगुरुओं से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा गया। कानून व्यवस्था हेतु संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।