फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पुलिस पर धार्मिक ग्रंथ को फेंकने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 24 Jun 2019 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
धार्मिक ग्रंथ को दिखाती महिला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सिखेड़ा पुलिस पर आरोप लगाते हुए दबिश के दौरान घर में रखे धार्मिक ग्रंथ को जमीन पर फेंकने का आरोप है। वायरल किए गए वीडियो से पुलिस हरकत में आ गई।

विज्ञापन


हालांकि इस वीडियो में पुलिस धार्मिक ग्रंथ को जमीन पर फेंकते हुए नहीं दिखाई पड़ रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने जेल जाने से बचने के लिए वीडियो वायरल करके उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचा है।

सिखेड़ा क्षेत्र के गांव खेड़ी वीरान में ईद के त्योहार से दो दिन पूर्व इरशाद पुत्र सुक्खा और आसिफ के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी।

विज्ञापन

ईद पर मस्जिद से नमाज पढ़कर लौटते समय इरशाद और आसिफ पक्ष के लोगों में बच्चों के झगड़े को लेकर कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया था। हमले में एक पक्ष से आसिफ पुत्र इरशाद व उसके परिवार के ही इरशाद पुत्र इस्लाम गंभीर रुप से घायल हो गए थे। 

पुलिस ने तहरीर मिलने पर दूसरे पक्ष के इरशाद, नौशाद, सुल्तान, राशिद, मोहम्मद कैफ व जाहिद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने उस वक्त नामजद आरोपी सुल्तान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने शुक्रवार की रात को बाकी नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए मकानों पर दबिश दी थी। दबिश के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके थे। 
विज्ञापन

रविवार को नामजद आरोपियों की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसमें नामजद आरोपी पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने दबिश के दौरान धार्मिक ग्रंथ को जमीन पर फेंक दिया।

वीडियो वायरल होने से दूसरे समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त हो गया, जबकि जो वीडियो वायरल किया गया है, उसमें किसी पुलिसकर्मी द्वारा धार्मिक ग्रंथ को जमीन पर फेंकते हुए नहीं आ रहा है।

नामजद आरोपियों को पकड़ने लिए पुलिस ने उनके मकानों पर दबिश दी थी। दबिश के दौरान आरोपी अपने मकानों से फरार मिले थे। पुलिस द्वारा किसी भी धार्मिक ग्रंथ से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। आरोपी जेल जाने से बचने के लिए पुलिस पर गलत तरीके से आरोप लगा रहे हैं। -प्रेम प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी, सिखेड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें