जैनपुर को कताई मिल उपकेंद्र से बिजली स्पलाई होती है जो गांव से कई किलोमीटर दूर है खंबे भी सौ मीटर से अधिक दूरी पर लगे हैं। उन्होंने कहा कि जैनपुर गांव को शताब्दी नगर सेक्टर 5 से बिजली दी जानी चाहिए। अधिशासी अभियंता राकेश सोनी ने बिजली कर्मियों को बिजली स्पलाई करने के निर्देश दिए जिसके बाद गांव में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।
द्वारकापुरी के ग्रामीणों ने बिजली घर में घुसकर किया शटडाउन
कंकरखेड़ा द्वारकापुरी के ग्रामीण रविवार सुबह सरधना रोड स्थित मुख्य बिजलीघर पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जबरन शटडाउन कर दिया। जिससे बिजली 20 मिनट रही। बाद में पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया और बिजली व्यवस्था को चालू करवाया।
कंकरखेड़ा क्षेत्र के हाईवे स्थित द्वारकापुरी कॉलोनी में छह दिन से बिजली नहीं है। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद बिजली व्यवस्था चालू की गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल विद्युत विभाग की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।