फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला पुलिस ने छह गोकशी के आरोपियों को पकड़ा, अभी चार चल रहे हैं फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। रुहासा गांव में दो दिन पूर्व गोकशी कर माहौल बिगाड़ने के मकसद से खाल वाल्मीकि बस्ती के पास तालाब किनारे फेंक देने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात छह आरोपियों को पकड़ा है। शुक्रवार को 10 नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ गोकशी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि रुहासा गांव में मंगलवार देररात गोतस्करों ने गोकशी की घटना को अंजाम देने के बाद गोवंश की खाल वाल्मीकि बस्ती के पास एक तालाब किनारे फेंक दी थी। बुधवार सुबह यह देख आक्रोश फैल गया। पुलिस ने खाल गड्ढे में दबा दी। वहीं दस लोगों को इस मामले में चिन्हित किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार देररात दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार फरार मिले। पुलिस ने सभी दसे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी बबलू, शाह नजर, गुलजार, शमीम, मिनाज, मोहम्मद अनस बताया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें