किठौर। पुलिस ने कस्बा शाहजहांपुर स्थित मोहल्ला कुरैशियान में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अवैध कटान करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 160 किलो मांस सहित 3 जिंदा भैंस बरामद की। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसआई मोहसिन अहमद ने बताया कि शाहजहांपुर में काफी दिनों से अवैध कटान की शिकायतें मिल रही थी। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे शाहजहांपुर के मोहल्ला कुरैशियान में छापा मारकर नौशाद को अवैध कटान करते पकड़ लिया, जबकि छह लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कटान में प्रयोग होने वाले औजार, 160 किलो मांस और 3 जिंदा भैंस बरामद की। मांस को पुलिस ने गड्ढा खोदकर दबवा दिया। बरामद तीनों भैंसों को एक व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने शाहजहांपुर के ही यूनुस, आदिल, हाजी इकबाल, नदीम, नतीम, नईम बताएं। पुलिस ने बताया की सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।