फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों ने जहर खाया, एक की मौत   

Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की घंटे वाली गली में बुधवार को दो बहनों ने आपस में हुई मामूली कहासुनी के बाद कीटनाशक पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते हुए एक बहन ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी है। परिजनों ने घरेलू विवाद बताकर पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन

घंटे वाली गली में उस्मान का परिवार रहता है। जो मंडी में पल्लेदारी करता है। परिवार में छह बेटियां और दो बेटे हैं। उस्मान ने बताया कि बुधवार सुबह वह काम पर चला गया था। घर पर दोपहर में उसकी बेटी सायमा (18) और नौशाएबा (16) में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी हुई। गुस्से में आकर दोनों बहनों ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। 
हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों बहनों को लेकर पहले जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में नौशाएबा ने दम तोड़ दिया जबकि सायमा को मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी की। 
विज्ञापन

एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। युवतियों के पिता ने बताया कि दोनों बहनों में घर में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी के गुस्से में दोनों बहनों ने कीटनाशक पदार्थ खाया है। परिजनों ने इसे घरेलू विवाद बताकर किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसलिए कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई है।
पहले बड़ी बहन ने खाया
बताया जा रहा है कि दोनों बहनों में विवाद के बाद पहले बड़ी बहन सायमा ने कीटनाशक पदार्थ खाया। उसे देखकर कुछ देर बाद ही छोटी बहन नौशाएबा ने भी इसका सेवन कर लिया। यह देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। आसपड़ोस और मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें