संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीलम सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर एक काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम, सोनिका ने द्वितीय एवं सिमरन तथा सोफिया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।काव्य पाठ के अंतर्गत छात्राओं ने अपनी अभिव्यक्ति क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी कविता के माध्यम से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन की भावना को प्रदर्शित करते हुए कविताएं प्रस्तुत की। उक्त इस अवसर पर प्राचार्य ने प्रतिभागी व विजेता छात्राओं को अपना शुभाशीष प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।