एडीओ पंचायत बनी ईशा चौधरी को कार्यभार देते एडीओ पंचायत धीर सिंह स्रोत संवाद
फलावदा। इंटर की छात्रा कस्बा निवासी शैली को एक दिन का सीडीओ बनाया गया। शैली के पिता मोहित ने बताया शैली पढ़ने में काफी होशियार है उसने हाई स्कूल में अच्छे अंक प्राप्त कर जिले में टॉप सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया था अब उसको एक दिन के लिए सीडीओ की कुर्सी पर बिठाकर एक दिन का चार्ज ग्रहण कराया। शैली ने चार्ज ग्रहण करने के बाद सीडीओ के कार्यों को गंभीरता से समझा शैली के पिता मोहित ने बताया शैली ने परिवार का ही नहीं बल्कि क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। संवाद