बताया गया कि उक्त व्यक्ति टाटा 407 के अगले पहियों में फंस गया। आरोपी चालक उसे लगभग 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान यह दर्दनाक मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई। वहीं, हाथ में मौजूद हेलमेट भी दो हिस्सों में टूट गया। हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक टाटा 407 लेकर मौके से भागने लगा। लेकिन लोगों ने पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ लिया।
वहीं, हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल को लेकर पास के अस्पताल में पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन अस्पताल की ओर दौड़े।
नवंबर में बेटी की शादी
मृतक पवन के तहेरे भाई कवि सौरभ सुमन जैन ने बताया कि अगले महीने नवंबर में उनकी भतीजी की शादी है। जिसको लेकर रोजाना शादी का सामान खरीदा जा रहा था। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। शादी की तैयारी को लेकर पूरा परिवार खुश था। पवन की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। पिता को याद कर बेटी प्रिंसी व बेटे ईशान का रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने किसी तरह परिवार को संभाला।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह