फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: कैंटर ने 20 मीटर तक घसीटा, कवि सौरभ जैन के भाई की मौत, पिता के नसीब में नहीं था बेटी के हाथ पीले करना

Wed, 18 Oct 2023 11:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Accident in Meerut : कवि सौरभ सुमन जैन के भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कैंटर ने पहले टक्कर मारी और फिर 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बताया गया कि मृतक की बेटी की नवंबर में शादी होनी है। अब परिवार की खुशियां गम में बदल गईं हैं।
विज्ञापन
पवन जैन का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार टाटा 407 ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया। आरोपी चालक व्यक्ति को 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेस-वन रॉयल पार्क निवासी 48 वर्षीय पवन जैन पुत्र अपने परिवार के साथ रहते थे। पवन जैन मेरठ कचहरी में स्टेनो थे। मृतक के बेटे ईशान ने बताया कि उसके पिता परतापुर किसी काम से गए थे। बुधवार दोपहर के समय काम खत्म कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच ओलिविया होटल के पास वह किसी काम के सिलसिले में रुक गए थे। वह सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे, इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार टाटा 407 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा।

Trending Videos

बताया गया कि उक्त व्यक्ति टाटा 407 के अगले पहियों में फंस गया। आरोपी चालक उसे लगभग 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान यह दर्दनाक मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई। वहीं, हाथ में मौजूद हेलमेट भी दो हिस्सों में टूट गया। हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक टाटा 407 लेकर मौके से भागने लगा। लेकिन लोगों ने पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ लिया।

वहीं, हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल को लेकर पास के अस्पताल में पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन अस्पताल की ओर दौड़े।

वहीं, पुलिस आरोपी चालक को टाटा 407 सहित लेकर थाने आ गई। आरोपी चालक की पहचान हापुड़ निवासी संजय के रूप में हुई है। आरोपी चालक दिल्ली से हरिद्वार की तरफ टेंट का सामान लेकर जा रहा था। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी चालक हिरासत में है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?
विज्ञापन

नवंबर में बेटी की शादी
मृतक पवन के तहेरे भाई कवि सौरभ सुमन जैन ने बताया कि अगले महीने नवंबर में उनकी भतीजी की शादी है। जिसको लेकर रोजाना शादी का सामान खरीदा जा रहा था। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। शादी की तैयारी को लेकर पूरा परिवार खुश था। पवन की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। पिता को याद कर बेटी प्रिंसी व बेटे ईशान का रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने किसी तरह परिवार को संभाला।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें