फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कवि सौरभ जैन सुमन को मिला साहित्य सनातन सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित रामोत्सव में क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन को साहित्य सनातन सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वैभव शर्मा ने बताया कि हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन सुमन को यह सम्मान मिला।
विज्ञापन

यह सम्मान उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान को देखते हुए दिया गया है। शर्मा ने बताया कि अकादमी के तत्वावधान में सौरभ जैन सुमन के नेतृत्व में लखनऊ में एक त्रिदिवसीय कवि कुंभ आयोजित हुआ था। इस कवि कुंभ में देशभर से 450 से अधिक कवियों ने काव्यपाठ किया।
यह उपलब्धि अब तक किसी अन्य के नाम दर्ज नहीं हुई है। इस अवसर पर हनुमंत कथावाचक अरविंद ओझा महाराज, पीठाधीश्वर-मनोकामना धाम के स्वामी जीवन ऋषि महाराज, वरिष्ठ शायर राज कौशिक, ओज कवि डॉ. अनिल वाजपेयी, मनोनीत पार्षद मधुकर त्यागी, अभिषेक शर्मा, भानू सिसौदिया, डॉ. वीके सक्सेना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें