फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कवि सौरभ जैन को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे

Thu, 16 Nov 2023 11:36 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में कवि सौरभ जैन को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी वाले पत्र में लिखा कि गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे।
विज्ञापन
धमकी कॉल। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जैन तीर्थ गिरनार के आंदोलन की लड़ाई लड़ रहे कवि सौरभ जैन सुमन को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके घर पर एक कागज की पोटली फेंककर धमकी दी गई है। इसमें लिखा था कि गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे। अगली बार पत्थर नहीं गोली आएगी।

सौरभ जैन सुमन ने सदर बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि जैन तीर्थ गिरनार पर जैनों के यात्रा के अधिकार पर सवाल उठाने व जैन संतों को कोर्ट में घसीटने वाले पूर्व सांसद महेश गिरी के खिलाफ पूरे देश में जैन समाज आंदोलन कर रहा है। इसमें वह भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: किसान के घर फिर बोला धावा, बदमाशों ने दिवाली के दिन की थी फायरिंग, दहशत में पूरा परिवार

विज्ञापन

महेश गिरी ने जैन मुनियों के साथ-साथ सौरभ जैन सुमन को भी कोर्ट में घसीटने की धमकी अपने वीडियो में दी थी। सौरभ जैन सुमन ने कहा कि यदि उन्हें कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार महेश गिरी एवं उनके साथी होंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime Report: भाजपा पार्षदों का थाने में हंगामा, 100 से अधिक पुलिस कर्मियों के तबादले, मचा हड़कंप

सीओ पूनम सिरोही ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें