फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएनबी ने एचडीएफसी टीम को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को एचडीएफसी और पीएनबी के बीच मैच हुआ। इसमें पीएनबी ने पांच विकेट से जीत प्राप्त की।
पीएनबी के कप्तान सतीश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचडीएफसी ने 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज कपिल ने 29 गेंद में 46 रन और सुमित ने 22 गेंद में 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पीएनबी की तरफ से वरुण ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट और तरुण ने 3.5 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएनबी की टीम ने 11.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। बल्लेबाजी में पीएनबी टीम की ओर से तरुण ने 17 गेंद में 28 रन और वरुण ने 9 गेंद में 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में एचडीएफसी की ओर से शशांक ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट और कपिल ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच वरुण को चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें