मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान 350 लोगों की जांच की गई। इनमें सभी आंखों में कमी निकली। किसी की आंखों में ध्ंधलापन था तो किसी को दूर व पास की चीजें सही से नहीं दिख रही थीं। किसी को आंखों में दर्द-जलन थी तो बुजुर्गों में मोतियाबिंद की समस्या थी। इन मरीजों की जांच नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश सिंह ने की। डॉ. नीलम गौतम ने उन्हें समय-समय पर जांच करने और बचाव के तरीके बताए। स्क्रीन टाइम करने, समय से सोने-समय से उठने, खानपान का ध्यान रखने संबंधी सलाह दीं। ब्यूरो