फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने मेरठी रेहान के स्टॉल पर ली चाय की चुस्की.., चुकाए इतने रुपये, देखें वायरल तस्वीरें

Thu, 20 Feb 2020 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
PM narendra modi, rehan tea stole - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास राजपथ पर जिस स्टॉल पर मोदी ने चाय पी वह मेरठ के रेहान खान की है। सोशल मीडिया पर ये फोटोग्राफ वायरल हो रहे हैं। आगे पढ़ें आखिर कैसे अचानक दिल्ली के हुनर हाट में पहुंच गए प्रधानमंत्री मोदी और लिया कुल्हड़ की चाय का स्वाद
विज्ञापन

2 of 6
PM narendra modi , rehan tea stole - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र के विकासपुरी कालोनी निवासी 32 वर्षीय रेहान खान दिल्ली में अरोनाज चाय की पत्ती सप्लाई कंपनी चलाते हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से अल्पसंख्यकों के व्यवसाय को गति देने को प्रदर्शनी लगाई गई है। रेहान ने बताया प्रधानमंत्री के आने की खबर किसी को नहीं थी। यह मालूम था कि आज कोई वीआईपी आने वाला है।
 
विज्ञापन

3 of 6
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने उनके स्टॉल पर तंदूरी चाय की चुस्की ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा लोगों को कैसी चाय पिलाते हो, इस पर रेहान ने बताया कि लोगों के दिलों में मिठास के लिए मीठी चाय पिलाता हूं।

रेहान का कहना है कि पीएम से मिलने के बाद ऐसा लग रहा है कि सपना देख रहा हूं। रेहान ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के शानदार इंतजाम से लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

4 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री ने ट्विटर और फेसबुक पर फोटो किए शेयर
प्रदर्शनी में लिट्टी चोखा और स्टॉल पर चाय पीने के बाद प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल और फेसबुक वॉल पर प्रदर्शनी के फोटो शेयर किए गए। इसमें मेरठ के रेहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
लिट्टी चोखा खाते हुए नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

हुनर हाट में पीएम...कुल्हड़ में चाय पी, लिट्टी-चोखा खाया
पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद अचानक नई दिल्ली के इंडिया गेट के पास चल रहे हुनर हाट में पहुंच गए। उन्होंने सभी स्टॉल का दौरा किया और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
पीएम ने कुल्हड़ में चाय पी और उसके 40 रुपये भी दिए। करीब 50 मिनट तक मेले में रहे पीएम ने लिट्टी-चोखा खाने के बाद 120 रुपये चुकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें