फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में छाईं मेरठी सना खान

Mon, 26 Feb 2018 12:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पीएम मोदी और सना खान का फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 41वें मन की बात कार्यक्रम में मेरठ नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर सना खान की वीडियो को दिखाया गया। कार्यक्रम सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर रहा। अनेक बिंदुओं पर मन की बात रखी। इसी क्रम में गोवर्धन योजना का जिक्र किया गया। पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात में सना खान का जिक्र किया।

विज्ञापन


पीएम ने बताया कि योजना से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हर नजरिये से फायदा है। वह गोबर का इस्तेमाल बायोगैस, कंपोस्ट, ऊर्जा के लिए कर सकते हैं। इससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा। इस विषय को मेरठ की सना खान की वीडियो के माध्यम से समझाया गया। वीडियो में गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने के तरीके को दिखाया गया, जिसमें सना भी दिखीं। 

पढ़ें : "कश्मीर से कन्याकुमारी तक झूठ का प्रचार करने में RSS माहिर"
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी क्षेत्र निवासी बीटेक बायोटेक करने वाली सना खान गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर रहीं है। सना को नगर निगम ने स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें