फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के चार साल पूरे होने के बाद पीएम मोदी करेंगे पहली जनसभा, उपचुनाव से पहले जनसभा के खास मायने

Sun, 27 May 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागपत के खेकड़ा से देश को 135 किमी लंबे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे। पीएम एक्सप्रेस-वे पर हरियाणा के सोनीपत स्थित सेवली टोल प्लाजा से रोड शो करते खेकड़ा स्टेडियम में होने वाली जनसभा में पहुंचेंगे।

विज्ञापन


कैराना और नूरपुर के उपचुनाव को देखकर प्रधानमंत्री की जनसभा के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं की ही नहीं, बल्कि आम जन की भी निगाह प्रधानमंत्री की जनसभा और उनके भाषण पर टिकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह सहित केंद्र और प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री जनसभा में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने जिले में डेरा डाल लिया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बागपत पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के हिस्से का लोकार्पण करेंगे। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रधानमंत्री बड़ौत में आए थे। शनिवार को केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने के बाद यह प्रधानमंत्री की पहली जनसभा होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें