फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इसी माह मिलेंगे प्लॉट, पहले पात्र आवंटियों के बीच होगा ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की विभिन्न योजनाओं में नवंबर में हुए आवेदन के लिए अब ड्रा होने जा रहा है। अल्प आय वर्ग (एलआईजी) के साथ ही दुर्बल आय वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए निकाले गए 568 प्लॉट के लिए बंपर रजिस्ट्रेशन हुए। अफसरों के मुताबिक इसी महीने के आखिरी सप्ताह में पुलिस लाइन अथवा मेडा परिसर में ही ड्रा कराया जाएगा। पहले पात्र आवंटियों के बीच ड्रा होगा फिर प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मेडा ने गंगानगर लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी, सैनिक विहार, श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, पांडव नगर, मेजर ध्यानचंद नगर और शताब्दीनगर में 80 हेक्टेयर जमीन में 1343 प्लॉट निकाले थे। 1987 में जब ये विकास योजनाएं तैयार की जा रही थी, समय के भू उपयोग के अंतर्गत चारागाह की भूमि, टेलीफोन एक्सचेंज की भूमि, पोस्ट ऑफिस की भूमि आदि के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। मौजूदा समय में इनकी आवश्यकता नहीं है, जिस कारण इस जमीन पर प्लॉट निकाले गए। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि काफी आवेदन हुए हैं। बताया कि 25 जनवरी को इसका ड्रा कराने की तैयारी थी। अफसरों के स्थानांतरण के बाद अब इसी माह के आखिरी सप्ताह में कराया जाएगा। ड्रॉ में से आवंटी शॉर्टलिस्ट कर फिर प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया के तहत ड्रॉ कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें