फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अर्नब तूफान से मौसम खुशनुमा, एक्यूआई में गिरावट

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..दिन में आई बूंदाबांदी से बचते हुए कमिश्नरी की और से जाते लोग......संवाद
विज्ञापन
मेरठ का एक्यूआई 183, बागपत में 198 और मुजफ्फरनगर में 142 दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। अर्नब तूफान के प्रभाव से मेरठ और एनसीआर क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे हवा में मौजूद प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है।

बृहस्पतिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया। बागपत का एक्यूआई 198 और मुजफ्फरनगर का 142 रहा। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 9.2 डिग्री की गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से इन जिलों में वायु प्रदूषण का स्तर उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा था। दिवाली के आसपास प्रदूषण बढ़ने की आशंका के बीच यह सुधार राहत भरा है। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम वेधशाला पर अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बारिश 2.3 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो दिन मौसम में बदलाव के आसार
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही ने बताया कि अर्नब तूफान का असर वेस्ट यूपी में अगले दो दिन तक बना रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम की अनुकूल परिस्थितियों से वायु गुणवत्ता में सुधार बने रहने की उम्मीद है। बारिश से धूल के कणों की मात्रा कम होगी और प्रदूषण का लेवल दो दिन में 100 के आसपास आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें