संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। हिमाचल में 22 से 26 सितंबर तक चली राष्ट्रीय स्तर जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ के कई खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया।
उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग के सचिव अरविंद शेरवालिया ने बताया कि 45 किलोग्राम में सलोनी ने किक लाइट में रजत, प्वाइंट फाइट में कांस्य, टीम इवेंट में कांस्य, 50 किलोग्राम में किक लाइट इवेंट में आयुषी सोम ने कांस्य, वंशिका ने 52 किलोग्राम की फाइट में स्वर्ण, खुशी राणा ने टीम इवेंट में कांस्य, ड्रोन कुमार ने टीम इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया।
69 किलोग्राम में स्पर्श गौतम ने प्वाइंट फाइट में रजत, टीम इवेंट में कांस्य पदक, 63 किलोग्राम में प्रियांशु ने प्वाइंट फाइट कांस्य, टीम इवेंट में कांस्य, 74 किलोग्राम में निखिल मलिक ने किक लाइट में कांस्य, आरव गर्ग ने 94 किलोग्राम में प्वाइंट फाइट व किक लाइट इवेंट में स्वर्ण पदक, टीम इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। सचिव ने बताया कि मेरठ के 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पदक तालिका में उत्तर प्रदेश का चौथा स्थान रहा। मुख्य प्रशिक्षक आदित्य मकोरवाल, अंश मकोरवाल, राहुल कुमार, निखिल कुमार ने सराहनीय भूमिका निभाई।