फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनिवासियों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे की मखदुमपुर कॉलोनी वासियों ने कुछ लोगों पर मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। शनिवार को थाना समाधान दिवस में कस्बे के नरेश कुमार व सुशील कुमार ने थाना प्रभारी को लिखित में शिकायत देकर बताया कि कुछ लोग मखदुमपुर कॉलोनी में बने मंदिर में साधु वेश में आए कुछ सामाजिक तत्व मंदिर और मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने की फिराक में हैं।
उन्होंने यहां पर मौजूद एक साधु को भी बाहर निकाल दिया है। अब वह इस मंदिर को तोड़कर दूसरे मंदिर का निर्माण करना चाहते हैं। जिसका कॉलोनी के लोगों में आक्रोश हैं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यह मंदिर सरकारी भूमि पर बना है। इसकी जांच एसडीएम मवाना द्वारा तहसीलदार और संबंधित लेखपाल कर चुके हैं। जिसमें पता चला कि यह मंदिर सरकारी भूमि में बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में कोई निर्माण कार्य न करने की सख्त हिदायत दी गई थी उसके बावजूद भी उक्त लोग कानून का पालन नहीं कर रहे और जबरन इस मंदिर पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर के निर्माण के निर्माण कार्य को रुकवा कर उक्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने दोनों पक्षों को बुलाकर कहा कि विवादित स्थान पर अगर कोई भी निर्माण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें