फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। मध्य प्रदेश के इंदौर में 17 से 22 जून तक वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में पांच दिवसीय सब जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में कई प्रदेशों से 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य कोच राहुल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की ओर से 81 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें पल्लवपुरम फेस एक स्थित आदि योगी किक बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सब जूनियर वर्ग में हेमंत कुमार ने 52 किलोग्राम भार वर्ग के प्वाइंट फाइट इवेंट और टीम प्वाइंट फाइट इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।
विज्ञापन

वहीं, अभिज्ञान दत्त ने 18 किलोग्राम भार वर्ग के किक लाइट इवेंट में स्वर्ण और पॉइंट फाइट इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में हर्षिता ने 28 किलोग्राम भार वर्ग के किक लाइट इवेंट में रजत पदक जीता। इसके अलावा परीक्षा भारद्वाज ने महिला वर्ग के 36 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। आदित्य सोम ने 47 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक और देव बालियान ने भी 47 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

आदि योगी एकेडमी से 11 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। पदक जीतकर मेरठ लौटने पर अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत करते हुए सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने टीम चैंपियनशिप में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें