दौराला- जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। स्रोत : अकादमी
दौराला। सरधना के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय नॉर्थ जोन-1 जूडो टूर्नामेंट 2025 में भराला गांव के चौधरी राजपाल सिंह जूडो एकेडमी के दो प्रशिक्षुओं ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दोनों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
अकादमी के डायरेक्टर सत्येंद्र फौजी ने बताया कि अकादमी के प्रशिक्षु सिद्धार्थ चौधरी ने अंडर 11 में 30 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, आराध्या भारद्वाज ने अंडर 14 में स्वर्ण, वीर चौधरी ने अंडर 17 में 45 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। बुधवार को तीनों खिलाड़ियों का अकादमी पहुंचने पर स्वागत किया गया। तीनों को अन्य खिलाड़ियों, कोच व परिचितों ने बधाई दी।