फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के बास्केटबाल कोर्ट पर शुक्रवार से शुरू हुई दो दिवसीय यशवर्द्धन राणा बास्केटबाल चैंपियनशिप के पहले दिन बालक और बालक वर्ग के मैच हुए। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के रिंग पर धावा बोलते हुए अंक जुटाने के लिए ताकत झोंकी।
विज्ञापन

स्टेडियम के सीनियर बास्केटबाल कोच ओमकार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की 18 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन बालिका वर्ग में बाले राम सरस्वती शिशु मंदिर का मुकाबला बीडीएस की टीम से हुआ। इसमें बालेराम की टीम ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग में ही केपीएस और आईआईएमटी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें केपीएस ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग के मुकाबलों में आईआईएमटी एकेडमी ने केपीएस को हराया तो वहीं दूसरे मुकाबले में सेंट थॉमस के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए सेंट जॉंस के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। कोच ने बताया कि शनिवार सुबह सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें