फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रिकेट बॉक्स मैच में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 13 Jun 2026 08:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
माहेश्वरी मित्र मंडल ने जूनियर, सीनियर और कपल्स वर्ग में किया प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

क्वालीफाइंग मुकाबले सम्पन्न, दो दिन बाद घोषित होंगे परिणाम

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। माहेश्वरी मित्र मंडल द्वारा शनिवार को बागपत रोड स्थित प्लेडियम में क्रिकेट बॉक्स मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर एवं कपल्स वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम दो दिन बाद घोषित किए जाएंगे।
मंडल के सचिव अमित शारदा ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जूनियर वर्ग में 14 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया, जबकि सीनियर वर्ग में इससे अधिक आयु के सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा कपल्स वर्ग के मुकाबलों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जूनियर, सीनियर और कपल्स वर्ग को मिलाकर लगभग 100 प्रतिभागियों ने मैच में हिस्सा लिया है। फिलहाल क्वालीफाइंग मुकाबले सम्पन्न हुए हैं और इनके परिणाम दो दिन बाद घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष अतुल लाहोटी, उपाध्यक्ष कमल ढक, सचिव अमित शारदा, कोषाध्यक्ष अंकित मूंदड़ा, उप मंत्री उमेश लड्डा, मुकेश ढक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के समापन पर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें