कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सोमवार को मेरठ मंडल के खिलाड़ियों पर धन वर्षा हुई। विभिन्न खेलों के 62 खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राम सकल गुर्जर ने करीब 70 लाख रुपये के चेक दिए। इन खिलाड़ियों ने केरल में 31 जनवरी से 14 फरवरी 2015 तक आयोजित हुए नेशनल गेम्स 2015 में प्रदेश के लिए पदक जीते थे।
विभिन्न खेलों में मेरठ के 25, बागपत के 18, गौतमबुद्धनगर के 11, गाजियाबाद के 5 और बुलंदशहर के 3 खिलाड़ियों को इनामी राशि दी गई। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पवन गोयल, मेरठ कबड्डी संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल, एथलेटिक्स कोच जयवीर सिंह, राजाराम, नवीन त्यागी, पवन भार्गव, केपी सिंह, राजेश चौधरी, ललित पंत आदि मौजूद रहे।
इन खिलाड़ियों को मिला चेक
मेरठ
बैडमिंटन में मनु अत्री को 25 हजार, वुशू में कपिल कुमार को 1.75 लाख, अमित पाल को 50 हजार, विशाखा मलिक को 3 लाख, साक्षी जौहरी को 25 हजार, नेहा कश्यप को 50 हजार, अर्जुन को 35 हजार, अनन्या भारद्वाज को 10 हजार, शूटिंग में अनुभव प्रताप सिंह को 1.50 लाख, मो. असब को 1 लाख, ईशान गोयल को 1 लाख, अनंत शिवेंद्र प्रताप सिंह को 50 हजार, राहुल पूनिया को 25 हजार, निशांत शर्मा को 30 हजार, जाकिर खान को 25 हजार, शहजर रिजवी को 25 हजार, जूडो में दीपक त्यागी को 1 लाख, तीरंदाजी में चमन सिंह को 1 लाख, एथलेटिक्स में अनु रानी को 2 लाख, पारुल चौधरी को 50 हजार, कुश्ती में इंदु चौधरी को 1 लाख, शीतल तोमर को 2 लाख, गार्गी यादव को 2 लाख, रोलबॉल में त्रिभुवन पटेल को 30 हजार, रिपुदमन को 30 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
बागपत
कुश्ती में मनोज कुमार को 1लाख, सुनील कुमार को 2.25 लाख, अंशु तोमर को 1.75 लाख, विपिन राणा को 25 हजार, मनोज कुमार को 2.50 लाख, दीपक उज्ज्वल को 50 हजार, शोभित कुमार को 75 हजार, सचिन राठी को 15 हजार, विनेश कुमार को 1 लाख, राजन तोमर को 2 लाख, सुमित तोमर को 1 लाख, सीमा को 2 लाख, नीतू राणा को 1 लाख, मनु तोमर को 2 लाख, रोइंग में अरविंद राणा को 2 लाख, शूटिंग में अखिल स्योराणा को 2 लाख, साक्षी डागर को 25 हजार, अनु तोमर को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
गौतमबुद्धनगर
वुशू में अरुण नागर को 4.35 लाख, राहुल भाटी को 2.50 लाख, चेतन चौहान को 25 हजार, बाडी बिल्डिंग में कृष्णा कुमार को 75 हजार, मो. इरशाद को 50 हजार, जीशान फारुखी को 35 हजार, नरेश कुमार तेवतिया को 25 हजार, बास्केटबाल में इशिका चौधरी को 5 हजार, स्क्वैश में सचिका इंगले को 1 लाख, कुश्ती में राकेश कुमार को 2 लाख, रोलबॉल में दीपक को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
गाजियाबाद
एथलेटिक्स में विपिन कसाना को 1 लाख, शूटिंग में करुणा सागर को 50 हजार, आकांक्षा बंसल को 25 हजार, जूडो में अक्षय चौधरी को 10 हजार, रोलबॉल में फैज खान को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
बुलंदशहर
एथलेटिक्स में मोनिक चौधरी को 3.50 लाख, शूटिंग में मेराज अहमद को 2 लाख, नवेद खान को 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
बैडमिंटन खिलाड़ियों को एसोसिएशन ने दिया पुरस्कार
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि राम सकल गुर्जर के हाथों से तीन खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में धनराशि वितरित कराई। एसोसिएशन सचिव राजेश चौधरी ने बताया कि मेरठ के जिन बैडमिंटन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें यह धनराशी दी गई। तुषार शर्मा को 11 हजार, शैलजा शुक्ला और खुशी पंत को 5100-5100 रुपये दिए गए।
‘खेलों को दे रही सरकार बढ़ावा’
राम सकल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। पहले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के लिए इंतजार करना पड़ता था। जबकि हमारी सरकार खिलाड़ियों को उनका हक तुरंत दे रही है। सरकार ने ओलंपिक, कामनवेल्थ, एशियाड में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि डबल कर दी है। स्टेडियम के खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। स्टेडियम में क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए बनाए गए मैट का भी राज्यमंत्री ने उद्घाटन किया।