संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार को युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा निखारने के लिए अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।
कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि अब एकेडमी में प्रतिदिन खिलाड़ियों को नेट अभ्यास, ओपन अभ्यास और उसके बाद मैच कराया जाएगा। इससे खिलाड़ियों की कमी को पकड़कर उन्हें दूर किया जाएगा। पहले दिन टीम-ए और टीम-बी में एक मैच हुआ। इसमें टीम-ए ने जीत प्राप्त की। टीम-ए ने 10 ओवर में 86 रन बनाए। टीम-बी 65 रन पर आउट हो गई। मैच के बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।