मवाना। रमजान के मुकद्दस माह के पहले दिन अकीदतमंदों ने रोजा रखा व शाम को निर्धारित समय पर फल आदि से रोजा इफ्तारी की। बुधवार रात चांद दिखाई देने के बाद बृहस्पतिवार को रमजान माह का पहले रोजे की शुरुआत हुई। अकीदतमंदों ने रमजान माह का पहला रोजा रखा। दिनभर रोजा रखने के बाद शाम को निर्धारित समय पर रोजेदारों ने रोजा खोला। खतौलिया चौक पर इफ्तारी व सहरी के सामान की दुकानें लग गई हैं, जहां पर सहरी के सामान की रोजेदारों ने जमकर खरीदारी की। खतौलिया चौक पर देर रात तक चहल पहल रही। शिक्षक मिर्जा मिन्हाजुद्दीन ने बताया कि रमजान केवल भूखे प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि संयम और दया का महीना है। रोजेदार अल्लाह की इबादत करते हैं और अल्लाह उनके रसूलों पर अमल करते हैं।