फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। वाको इंडिया जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 31 मई से 5 जून तक ओडिशा में हुआ था। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक एवं एक कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

एकेडमी के खिलाड़ी स्पर्श गौतम ने प्वाइंट फाइट -69 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। टीम प्वाइंट फाइट स्पर्धा में एक और रजत पदक जीतकर दोहरी सफलता प्राप्त की। शोभित ने किक लाइट -57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया। एकेडमी की कोच शोभा कश्यप ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। अरविंद शेरवालिया ने चीफ रेफरी तथा उदयवीर सिंह ने रेफरी के रूप में सेवाएं देकर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। एकेडमी के पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें